लाइव न्यूज़ :

नोएडा में कोविड-19 के तीन नए मामले

By भाषा | Updated: January 20, 2021 12:41 IST

Open in App

नोएडा, 20 जनवरी जनपद गौतम बुद्ध नगर में बुधवार को कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25,293 हो गई। गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से प्रभावित 10 शीर्ष जनपदों में शामिल है।

एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 14 दिन में संक्रमण के सिर्फ 93 मामले सामने आए हैं, जबकि पिछले साल दिसंबर और नवंबर महीने में रोजाना संक्रमण के 200 से 300 मरीज सामने आ रहे थे।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि बुधवार सुबह तक कोरोना वायरस से संक्रमित तीन मरीज मिले हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 24 मरीज संक्रमण मुक्त हुए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में अभी 124 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में 25,078 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके है।

उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक संक्रमण की वजह से 91 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए