लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के तीन नए मामले

By भाषा | Updated: April 1, 2021 10:15 IST

Open in App

आइजोल, एक अप्रैल मिजोरम में कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,476 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में दो आइजोल जिले और एक ह्नाहथिआल जिले में सामने आया।

उन्होंने बताया कि मुम्बई और पुणे से आईं 23 और 21 वर्षीय महिलाएं संक्रमित पाई हैं। वहीं तीन वर्षीय एक बच्चा संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में संक्रमित पाया गया। इनमें से किसी में भी कोविड-19 का कोई लक्षण नहीं था।

मिजोरम में अभी 31 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 4,434 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में अभी तक वायरस से 11 लोगों की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 2,53,203 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

राज्य के प्रतिरक्षण अधिकारी लालजवमी ने बताया कि राज्य में अभी तक 52,882 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी गई है।

उन्होंने बताया कि 10,349 स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम मोर्चे पर तैनात 3656 कर्मियों और 13 वरिष्ठ नागरिकों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है