लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के तीन नए मामले

By भाषा | Updated: March 17, 2021 09:51 IST

Open in App

आइजोल, 17 मार्च मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,442 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि तीन नए मामलों में से, आइजोल जिले में दो और सियाहा जिले में एक नया मामला सामने आया है।

उन्होंने बताया कि इनमें से दो लोगों ने हाल ही में यात्रा की थी।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी 15 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 4,417 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की दर 99.45 प्रतिशत है।

राज्य में संक्रमण से 10 लोगों की मौत हुई है और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 2,43,889 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

इस बीच, राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लालजावमी ने बताया कि 48,530 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई, जिनमें 14,942 वरिष्ठ नागरिक और 1,408 अन्य बीमारियों से ग्रसित लोग शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि 10,157 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के 451 कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह