लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के तीन नए मामले

By भाषा | Updated: January 6, 2021 13:10 IST

Open in App

ईटानगर, छह जनवरी अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 16,744 हो गए।

एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि ईस्ट सियांग, पक्के केसांग और लोहित जिले में एक-एक मामला सामने आया है।

राज्य के निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल. जाम्पा ने बताया कि दो मरीजों में कोविड-19 का कोई लक्षण नहीं था और उन्हें कोविड देखभाल केन्द्र में भर्ती कराया गया है। सभी तीन मामले ‘रैपिड एंटीजन टेस्ट’ में सामने आए।

एसएसओ ने बताया कि मंगलवार को 11 और लोग संक्रमण मुक्त भी हुए। राज्य में अभी तक कुल 16,609 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जिसके साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 99.19 प्रतिशत हो गई।

उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में अभी 79 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, वहीं 56 लागों की यहां वायरस से मौत हुई। राज्य में कोविड-19 से मृत्यु दर 0.33 प्रतिशत है।

इस बीच, मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने राज्य में कोविड-19 के कम होते मामलों पर खुशी जाहिर की और वैश्विक महामारी से निपटने में सतत प्रयासों के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों का शुक्रिया अदा किया।

खांडू ने ट्वीट किया, ‘‘ खबरों के अनुसार.... अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में कमी आई है। उपचाराधीन मामले 100 से कम हैं और राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 99 प्रतिशत से अधिक है। हमारे स्वास्थ्य कर्मियों का महामारी से निपटने में निरंतर प्रयास के लिए धन्यवाद।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया