लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के तीन नए मामले

By भाषा | Updated: December 31, 2021 12:19 IST

Open in App

ईटानगर, 31 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के तीन नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 55,339 पर पहुंच गयी है।

राज्य के निगरानी अधिकारी डॉ. लोबसांग जम्पा ने बताया कि संक्रमण से पिछले 24 घंटे में किसी की मौत न होने के कारण मृतकों की संख्या 280 पर बनी हुई है। इस दौरान एक और व्यक्ति के संक्रमण मुक्त होने के बाद, इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 55,038 हो गयी है। राज्य में कोरोना वायरस मरीजों के स्वस्थ होने की दर 99.46 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में अब कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21 है। अभी तक कोविड-19 के लिए 12,04,943 नमूनों की जांच की जा चुकी है। संक्रमण दर 2.01 प्रतिशत है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अभी तक 14,61,096 लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ले ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे