लाइव न्यूज़ :

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के तीन नए मामले

By भाषा | Updated: July 30, 2021 12:37 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 30 जुलाई अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,534 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 10 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा और 7,395 लोग अभी तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 129 है।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक प्रशासन ने 4.38 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है। वहीं, अभी तक 2.92 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 92,000 से अधिक लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है। केन्द्र शासित प्रदेश की आबादी करीब चार लाख है।

संक्रमण के मामलों में कमी के बाद स्थानीय सांसद कुलदीप राय शर्मा ने बृहस्पतिवार शाम मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण को पत्र लिखकर स्वराज द्वीप, शहीद द्वीप और लिटिल अंडमान द्वीप पर जाने वाले लोगों के लिए पृथक-वास की अवधि को 10 दिनों से घटाकर तीन दिन करने का अनुरोध किया।

शर्मा ने पत्र में कहा, ‘‘ उत्तर एवं मध्य अंडमान जिले में लोगों की सहूलियत के लिए और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पृथक-वास की अवधि घटाकर तीन दिन कर दी गई है, लेकिन स्वराज द्वीप, शहीद द्वीप और लिटिल अंडमान द्वीप समूह में पृथक-वास की अवधि कम नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं