लाइव न्यूज़ :

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के तीन नए मामले

By भाषा | Updated: November 12, 2021 12:01 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 12 नवंबर अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 7,668 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया , ‘‘ कोविड-19 के मामले अब कम हो रहे हैं। हालांकि पिछले दो दिनों से उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10 से कम थी, जो तीन नए मामले सामने आने के बाद 11 हो गई है।’’

उन्होंने बताया कि सभी नए मामले संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में सामने आए। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का भी कोई मामला सामने नहीं आया, और मृतक संख्या 129 है। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक कम से कम 7,528 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। अभी तक 6.12 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर 1.25 प्रतिशत है।

स्थानीय प्रशासन ने केन्द्र शासित प्रदेश आने वाले सभी लोगों के लिए कोविड-19 संबंधी जांच कराना अनिवार्य कर रखा है।

अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक 5,14,559 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए हैं, जिनमें से 2,19,611 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह