अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के तीन नये मामले

By भाषा | Updated: August 8, 2021 11:10 IST2021-08-08T11:10:19+5:302021-08-08T11:10:19+5:30

Three new cases of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands | अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के तीन नये मामले

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के तीन नये मामले

पोर्ट ब्लेयर, आठ अगस्त अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के तीन नये मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब केवल छह लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है और सभी छह मरीज दक्षिण अंडमान जिले में हैं। अन्य दो जिले- उत्तर एवं मध्य अंडमान और निकोबार अब कोविड-19 से मुक्त हैं।

पिछले 24 घंटे में बीमारी से किसी भी मरीज की मौत नहीं होने से द्वीपसमूह में मृतक संख्या 129 बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि एक और व्यक्ति बीमारी से स्वस्थ हुआ जिसके बाद संक्रमण से उबरने वालों की कुल संख्या 7,409 हो गई है।

केंद्र शासित प्रशासन ने अब तक 4,50,208 नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की और कुल संक्रमण दर 1.69 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 3,03,731 लोगों को टीका लग चुका है। इनमें से 2,07,268 लोगों को पहली खुराक और 95,463 को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three new cases of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे