गौतम बुद्ध नगर में डेंगू के तीन नये मामले

By भाषा | Updated: November 29, 2021 14:12 IST2021-11-29T14:12:23+5:302021-11-29T14:12:23+5:30

three new cases of dengue in gautam buddha nagar | गौतम बुद्ध नगर में डेंगू के तीन नये मामले

गौतम बुद्ध नगर में डेंगू के तीन नये मामले

नोएडा, 29 नवंबर जनपद गौतम बुद्ध नगर में सोमवार को डेंगू के तीन मामले सामने आए। स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान एलाइजा जांच में तीन नये मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि डेंगू के छह मरीजों का अब भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सीएमओ ने बताया कि जनपद में अब तक 639 मरीज डेंगू से संक्रमित पाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: three new cases of dengue in gautam buddha nagar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे