गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: January 31, 2021 19:35 IST2021-01-31T19:35:46+5:302021-01-31T19:35:46+5:30

Three new cases of corona virus infection were reported in Gautam Budh Nagar district. | गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नये मामले सामने आये

गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नये मामले सामने आये

नोएडा, 31 जनवरी उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नये मामले दर्ज किये गये।

जिला निगरानी अधिकारी डा.सुनील दोहरे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में इस महामारी से चार और लोग स्वस्थ हो गये और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न अस्पतालों में अभी 51 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 25,357 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं जबकि 25,215 लोग ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में इस महामारी से अब तक 91 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three new cases of corona virus infection were reported in Gautam Budh Nagar district.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे