लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले, महामारी के कुल मामलों की संख्या 4,490 हुई

By भाषा | Updated: April 4, 2021 10:22 IST

Open in App

आइजोल, चार अप्रैल मिजोरम में तीन और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद पूर्वोत्तर राज्य में अब तक संक्रमण की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या 4,490 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि सभी नए मामले आइजोल जिले में सामने आए हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘तीन में से दो नए मरीजों में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और तीनों नए मरीजों ने हाल-फिलहाल में यात्रा की थी।’’

मिजोरम में इस समय 40 लोगों का उपचार चल रहा है, जबकि 4,439 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 11 मरीजों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

राज्य में अब तक 2.54 लाख नमूनों की कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी जांच हो चुकी है, जिनमें से 547 नमूनों की जांच शनिवार को हुई।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. ललजावमी ने बताया कि राज्य के 53,673 लोगों को टीके की पहली और 14,655 लोगों को दूसरी खुराक लग चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?