तीन नये कृषि कानूनों से विदेशी कंपनियां हमारे देश के किसानों का शोषण करेंगी : दिग्विजय सिंह

By भाषा | Updated: March 7, 2021 22:31 IST2021-03-07T22:31:32+5:302021-03-07T22:31:32+5:30

Three new agricultural laws will make foreign companies exploit the farmers of our country: Digvijay Singh | तीन नये कृषि कानूनों से विदेशी कंपनियां हमारे देश के किसानों का शोषण करेंगी : दिग्विजय सिंह

तीन नये कृषि कानूनों से विदेशी कंपनियां हमारे देश के किसानों का शोषण करेंगी : दिग्विजय सिंह

भोपाल, सात मार्च कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों से विदेशी कंपनियां हमारे देश के किसानों का शोषण करेंगी।

भोपाल जिले की बैरसिया तहसील के ग्राम शाहपुर में आयोजित ‘खाट पंचायत’ में सिंह ने इन कृषि कानूनों की खामियां बताते हुए कहा, ‘‘अंग्रेजों के जमाने में ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में धंधा करने आई थी और उसने भारत में 150 साल तक राज किया। अब देश में यही हालत पैदा हो रही है। अब विदेशी कंपनियां भारत में आएंगी और किसानों का शोषण करेंगी तथा उनकी जमीनें खरीदेगी।’’

उन्होंने कहा कि वर्तमान में भी जापान की कंपनियां भारत में जमीन खरीद रही हैं और इन तीन कृषि कानूनों के आ जाने से और बड़ी-बड़ी विदेशी कंपनियां भी यहां आ जाएंगी और किसानों की जमीन खरीद लेंगी।

सिंह ने कहा कि भाजपा के गठबंधन में शामिल रहे दल ही इन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं और अकाली दल ने तो गठबंधन छोड़ दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि ये कृषि कानून किसान विरोधी हैं और अगर ये वापस नहीं लिए गए तो देश में किसान और खेती दोनों को खत्म कर देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three new agricultural laws will make foreign companies exploit the farmers of our country: Digvijay Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे