लाइव न्यूज़ :

तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: October 11, 2021 22:24 IST

Open in App

दंतेवाड़ा, 11 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में तीन नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि जिले में चलाए जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत मिलिशिया सदस्य ताती जोगा (38), सोड़ी दशरू (43) और सोड़ी भीमा पिता (37) ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर तथा माओवादी संगठन की खोखली विचारधारा से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के ​खिलाफ पुलिस दल को नुकसान के लिए बारूदी सुरंग में विस्फोट करने, ग्रामीणों की हत्या करने तथा अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में सक्रिय नक्सलियों की घर वापसी के लिए लोन वर्राटू अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत थाना, शिविरों और ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों का नाम चस्पा कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का अनुरोध किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 116 इनामी नक्सली सहित कुल 440 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए