लाइव न्यूज़ :

इनामी नक्सली समेत तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: June 28, 2021 18:53 IST

Open in App

दंतेवाड़ा, 28 जून छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में एक इनामी नक्सली समेत तीन नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर मिलिशिया कमांडर देवा मुचाकी (31), आपूर्ति टीम के सदस्य गंगा उर्फ भास्कर बघेल (23) और रत्तू उर्फ राजू बघेल (28) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली देवा मुचाकी के सिर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने ‘लोन वर्राटू’ अभियान से प्रभावित होकर तथा माओवादी संगठन की खोखली विचारधारा से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर पुलिस दल पर हमला करने, सड़कों को नुकसान पहुंचाने तथा नक्सलियों तक दवाइयां और अन्य सामान पहुंचाने जैसे आरोप थे।

अधिकारियों ने बताया कि ‘लोन वर्राटू’ अभियान के तहत अब तक 100 इनामी नक्सलियों सहित कुल 378 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल