लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में तीन नक्सली गिरफ्तारर

By भाषा | Updated: April 23, 2021 20:23 IST

Open in App

सुकमा, 23 अप्रैल छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले के दोरनापाल थाना क्षेत्र से दो नक्सलियों को तथा कुकानार थाना क्षेत्र से एक नक्सली को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के दोरनापाल थाना क्षेत्र से जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के संयुक्त दल को नागलगुड़ा और कामापेदागुड़ा गांव की ओर गस्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब नागलगुड़ा गांव के करीब पहुंचा तब दो व्यक्ति धनुष बाण लिए वहां से भागने लगे। बाद में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम सोड़ी देवा (26 वर्ष) और सोड़ी मुड़ा (28 वर्ष) बताया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों नक्सली अरलमपल्ली पंचायत के अंतर्गत मिलिशिया सदस्य के रूप में कार्य करते हैं। दोनों नक्सलियों के खिलाफ ट्रक पर धनुष बाण से हमला करने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में सुरक्षा बलों ने कुकानार थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनीकोड़ता गांव के करीब घेराबंदी कर नक्सली माड़वी हड़मा (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली हड़मा के खिलाफ पुलिस दल पर हमला और अन्य नक्सली अपराधों में शामिल होने का आरोप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा