लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में तीन नक्सली गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 8, 2021 14:29 IST

Open in App

बीजापुर, आठ सितंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

बीजापुर के पुलिस ​अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुरदंडा गांव में तीन नक्सलियों कुंजाम सन्ना (30), कड़ती भीमा (31) और कड़ती सुला (21) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ​अधिकारियों ने बताया कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत मंगलवार को एसटीएफ, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और कोबरा बटालियन के जवानों को गस्त में रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि दल जब मुरदंडा गांव के जंगल में था तभी सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए नक्सलियों के खिलाफ इस महीने की दो तारीख को जिले के तिमापुर गांव के करीब बारूदी सुरंग में विस्फोट करने की घटना में शामिल होने का आरोप है।

गौरतलब है कि इस घटना में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है