लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में तीन नक्सली गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 25, 2021 19:49 IST

Open in App

रायपुर, 25 मई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तीन नक्सलियों लखूराम उर्फ करगी कोर्राम (30), मस्सू उसेण्डी (21) और कोये राम उसेण्डी (30) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत 23 मई को नारायणपुर थाना से डीआरजी और कुकड़ाझोर थाना से जिला बल के दल को रवाना किया गया था। पुलिस दल जब सोमवार को कगांली, मुरेहनार, नेड़नार गांव में था तब घेराबंदी कर तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ इस वर्ष 24 फरवरी को आकाबेड़ा गांव के करीब बम विस्फोट की घटना में शामिल होने का आरोप है। इस घटना में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का एक जवान घायल हुआ था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे