लाइव न्यूज़ :

बीजापुर में तीन इनामी नक्सली गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 27, 2021 19:59 IST

Open in App

बीजापुर, 27 मार्च छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने तीन इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सलियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने आज बासागुड़ा और जांगला थाना क्षेत्र से एक-एक नक्सली को तथा शुक्रवार को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र से एक नक्सली को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि बासागुड़ा थाने से जिला बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने तिमापुर नाला के करीब से नक्सली माड़वी हुंगा (45) को गिरफ्तार कर लिया। हुंगा क्षेत्र में जनताना सरकार का अध्यक्ष है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली हुंगा के खिलाफ हत्या, पुलिस दल पर हमला समेत अन्य अपराधों में शामिल होने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि इस इसी तरह सुरक्षा बलों ने जांगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोतरापाल गांव से नक्सली राम वेको (32) को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सली वेको के खिलाफ ग्रामीण की हत्या में शामिल होने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोदुम गांव से इनामी नक्सली दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष बोदा राम माड़वी (35) को गिरफ्तार किया।

नक्सली माड़वी के खिलाफ बारूदी सुरंग विस्फोट करने तथा आरक्षक की हत्या में शामिल होने का आरोप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos