गोलियों से जख्मी म्यांमा के तीन नागरिक सीमा पार कर भारत पहुंचे
By भाषा | Updated: March 27, 2021 01:06 IST2021-03-27T01:06:54+5:302021-03-27T01:06:54+5:30

गोलियों से जख्मी म्यांमा के तीन नागरिक सीमा पार कर भारत पहुंचे
गुवाहाटी, 26 मार्च (एपी) गोलियों से जख्मी हुए म्यांमा के तीन नागरिक शुक्रवार को सीमा पार कर भारत में पहुंचे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी विक्रमजी सिंह ने बताया कि म्यांमा के सीमावर्ती तामू कस्बे में सुरक्षा कर्मियों द्वारा गोलीबारी किये जाने के बाद बृहस्पतिवार रात म्यांमा के एक दर्जन लोग भारत के मणिपुर राज्य में आ गए थे।
सिंह ने कहा कि भारत के सीमाई कस्बे मोरेह के निवासियों ने उन्हें शरण दी और उन्हें अस्पताल ले गए।
सिंह ने बताया कि अधिकारियों ने शुक्रवार को म्यांमा के आठ नागरिकों को वापस उनके देश भेज दिया और केवल मानवता के आधार पर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
म्यांमा में एक फरवरी को सैन्य तख्तापलट होने के बाद से सेना की कार्रवाई जारी है, जिसके चलते लोग सीमा पार कर भारत की ओर आ रहे हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।