लाइव न्यूज़ :

तीन नगर निगम के मेयरों ने प्रदर्शन स्थल से कार्यालय का काम शुरू किया

By भाषा | Updated: December 14, 2020 18:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर निगमों का ‘‘बकाया’’ कोष जारी करने की मांग को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखते हुए दिल्ली में भाजपा शासित तीनों नगर निगमों के मेयरों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास के बाहर सड़क पर ही अपने कार्यालय का संचालन सोमवार को शुरू किया।

कोष जारी करने की मांग को लेकर निगम के नेताओं के धरने का आठवां दिन है।

उत्तरी दिल्ली के मेयर जयप्रकाश ने कहा कि हस्ताक्षर के लिए अधिकारी फाइलें ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को साढ़े ग्यारह बजे अस्थायी कार्यालय की शुरुआत की गयी।

दक्षिणी दिल्ली की मेयर अनामिका और पूर्वी दिल्ली के मेयर निर्मल जैन ने भी सड़क किनारे प्रदर्शन स्थल पर ही कार्यालय के काम किए ।

सिविल लाइंस इलाके में मुख्यमंत्री आवास के बाहर जहां शमियाना लगाया गया है वहां पर जयप्रकाश और निगम के अन्य नेता भी बैठे थे । एक तरफ ‘एनडीएमसी के मेयर’ के पोस्टर भी लगाए गए ।

दिल्ली के तीनों मेयरों ने शुक्रवार को धरना स्थल पर संवाददाता सम्मेलन किया था और कहा था कि लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन जारी रहेगा ।

तीनों मेयरों ने दावा किया है कि दिल्ली सरकार को उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी निगमों को 13,000 करोड़ रुपये के बकाया का भुगतान करना है ।

आम आदमी पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘‘किसानों के राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन से ध्यान भटकाने और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को परेशान करने के लिए भाजपा शासित एमसीडी के मेयर अपने आलाकमान के निर्देश पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?