लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद में बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 13, 2021 13:42 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उप्र), 13 जुलाई फिरोजाबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर मंगलवार सुबह इटावा की ओर से आ रही एक स्लीपर कोच बस ने मंदिर से लौट रहे मोटरसाइकिल सवार एक पुरूष, दो महिलाओं व एक बच्चे को कुचल दिया जिससे मौके पर ही तीनों वयस्कों की मौत हो गयी। बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आगरा के अस्पताल भेजा गया है।

थाना प्रभारी शिकोहाबाद प्रमोद कुमार मलिक ने बताया कि थाना खैरगढ़ निवासी सनी (26) मोटरसाइकिल पर अपने साथ नीरज (25) एवं रेशू (24) तथा तीन साल के मयंक को लेकर बालाजी मंदिर शिकोहाबाद से लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि तेज गति से आ रही बस की चपेट में मोटरसाइकिल आने से सनी तथा दोनों महिलाओं नीरज एवं रेशू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में नीरज का तीन वर्षीय बेटा मयंक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल से आगरा भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बस चालक बस लेकर फरार हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?