तीन और राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से भारत के लिए रवाना

By भाषा | Updated: May 5, 2021 20:47 IST2021-05-05T20:47:57+5:302021-05-05T20:47:57+5:30

Three more Rafale fighter jets leave for India from France | तीन और राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से भारत के लिए रवाना

तीन और राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से भारत के लिए रवाना

नयी दिल्ली, पांच मई फ्रांस से भारत के लिए तीन और लड़ाकू विमान राफेल का छठा जत्था बुधवार को रवाना हुआ। फ्रांस में भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी।

ये तीनों विमान भारतीय वायुसेना की राफेल विमान की द्वितीय स्क्वाड्रन का हिस्सा होंगे।

फ्रांस में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, '' राफेल लड़ाकू विमान का अगला जत्थ फ्रांस से भारत के लिए आज रवाना हुआ। पायलटों की सुरक्षित यात्रा की कामना करते हैं।''

नए जत्थे के तीन राफेल विमानों के भारत पहुंचने के बाद भारतीय वायु सेना के पास इन विमानों की संख्या बढ़कर 21 तक पहुंच जाएगी।

राफेल लड़ाकू विमानों की नयी स्क्वाड्रन का ठिकाना पश्चिम बंगाल में हासिमारा वायु सैन्य अड्डे पर होगा।

राफेल की पहली स्क्वाड्रन अंबाला वायु सेना स्टेशन पर है। एक स्क्वाड्रन में 18 विमान शामिल होते हैं।

भारत ने 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए 2016 में फ्रांस के साथ सौदा किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three more Rafale fighter jets leave for India from France

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे