लाइव न्यूज़ :

फ्रांस से तीन और राफेल विमान भारत पहुंचे

By भाषा | Updated: January 28, 2021 01:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी फ्रांस से उड़ान भरने के बाद तीन राफेल युद्धक विमान बिना रूके बुधवार शाम भारत पहुंचे । तीनों विमान ऐसे समय पहुंचे हैं जब भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में गतिरोध जारी है।

इन विमानों के आने के बाद भारतीय वायुसेना को और मजबूती मिलेगी ।

वायुसेना ने बताया कि नए राफेल विमानों के यहां आने से अब इन विमानों की संख्या बढ़ कर 11 हो गयी है।

भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर कहा, ‘‘तीन राफेल विमान कुछ देर पहले भारतीय वायुसेना के अड्डे पर उतरे । इन विमानों ने सात हजार किलोमीटर से अधिक की उड़ान भरी । इससे पहले फ्रांस के इस्त्रेस वायुसेना अड्डे से इन विमानों ने उड़ान भरी थी । भारतीय वायुसेना यूएई वायुसेना की ओर से दी गयी टैंकर मदद की सराहना करती है।’’

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के टैंकर ने हवा में ही तीन राफेल विमानों में ईंधन भरने में सहायता की ।

गौरतलब है कि पांच राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप 29 जुलाई, 2020 को भारत पहुंची थी। लगभग चार साल पहले भारत ने फ्रांस के साथ 59 हजार करोड़ रुपये की लागत वाले 36 विमानों को खरीदने के लिए एक अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किये थे।

तीन राफेल लड़ाकू विमानों की दूसरी खेप तीन नवम्बर को भारत पहुंची थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा