लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन से केरल आए तीन और लोग कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित

By भाषा | Updated: January 14, 2021 23:43 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 14 जनवरी ब्रिटेन से केरल आए तीन और लोगों के कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा ने कहा कि अभी तक राज्य में नौ लोग वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित पाए गए हैं।

मंत्री ने बृहस्पतिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि तीन नए मामलों में से दो कन्नूर और एक पट्टनमथिट्टा जिले से है।

राज्य में कोविड-19 के 5,490 नए मामले सामने आए हैं जबकि 4,337 लोग इलाज के बाद संक्रमणमुक्त हुए हैं। राज्य में अभी तक कुल 8,31,259 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 7,61,154 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

फिलहाल कोविड-19 के 66,503 मरीजों का राज्य में इलाज चल रहा है।

पिछले 24 घंटे में 67,712 नमूनों की जांच की गई है और संक्रमण की दर 8.11 प्रतिशत है। अभी तक राज्य में कुल 86,88,585 नमूनों की जांच की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos