लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोविड से तीन और लोगों की मौत, 475 नये संक्रमित

By भाषा | Updated: January 10, 2021 22:19 IST

Open in App

जयपुर, 10 जनवरी राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 475 नये मामले रविवार को आये इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,12,996 हो गई है। वहीं राज्य में संक्रमण से तीन और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से कुल मरने वालों की संख्‍या 2734 हो गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और मौत हुई हैं। जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2734 हो गयी। राज्य में अब तक जयपुर में 509, जोधपुर में 296, अजमेर में 221, कोटा में 167, बीकानेर में 167 भरतपुर में 120, उदयपुर में 112, पाली में 109 और सीकर में 98 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि रविवार को राज्य में 476 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए इससे राज्य में अब तक कुल 3,03,536 लोग ठीक हो चुके हैं।

इसके साथ ही रविवार को संक्रमण के 475 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,12,996 हो गयी जिनमें से 6,726 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में कोटा में 89, जयपुर में 81, जोधपुर में 37, उदयपुर में 36, अजमेर-भीलवाडा में 26-26 नये संक्रमित शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग