लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में तीन और व्यक्ति ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: December 27, 2021 20:14 IST

Open in App

जयपुर, 27 दिसंबर राजस्थान में तीन और व्यक्ति कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं बीते चौबीस घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 59 नए मामले सामने आये हैं।

राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को राज्य में ओमीक्रोन के तीन नए संक्रमित मिले हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इनमें से जयपुर के दो व उदयपुर का एक रोगी है।

इसके अनुसार इन व्यक्तियों में से दो व्यक्ति पहले ही ओमीक्रोन संक्रमित मिले रोगी के सम्पर्क में आये व्यक्तियों में शामिल हैं। इन सभी को ओमीक्रोन विशेष वार्ड में पृथक किया जा चुका है।

राज्य में सोमवार शाम तक 46 व्यक्ति कोरोना वायरस के नए प्रकार ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं इनमें से जयपुर के 30, सीकर के चार, अजमेर के सात, उदयपुर के चार तथा महाराष्ट्र का एक व्यक्ति शामिल है। इनमें से 37 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं तथा शेष नौ संक्रमित विशेष वार्ड में भर्ती हैं।

वहीं सोमवार शाम तक राज्य में 59 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले जिनमें से 43 राजधानी जयपुर से हैं। राज्य में इस समय कोरोना वायरस से संक्रमित 354 लोग उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल