लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस पर बुराड़ी में हुई हिंसा के सिलसिले में तीन और लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 13, 2021 16:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 फरवरी उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र में गणतंत्र दिवस पर किसानों की ‘ट्रैक्टर परेड’ के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि फुटेज और तकनीकी जांच की मदद से आरोपियों सुखमीत सिंह (35), गनदीप सिंह (33) और हरविंदर सिंह (32) की पहचान की गई और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की गई।

पुलिस ने बताया कि सुखमीत और गनदीप दोनों पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर के निवासी हैं, जबकि हरविंदर लिबासपुर इलाके का निवासी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तरी जिले के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गणतंत्र दिवस पर बुराड़ी क्षेत्र में हुई हिंसा में उनकी कथित संलिप्तता के लिए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

इन लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस गणतंत्र दिवस पर बुराड़ी में हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

गौरतलब है कि केन्द्र के नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान पुलिस के साथ झड़प हो गई थी। गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के दौरान 500 से अधिक पुलिस सुरक्षाकर्मी घायल हो गये थे जबकि एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू