लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और लोगों की मौत, 1675 नये मामले

By भाषा | Updated: April 3, 2021 19:26 IST

Open in App

जयपुर, तीन अप्रैल राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1675 नये मामले आये जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या बढ़कर 3,37,596 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य में इस घातक संक्रमण में तीन और लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 2827 तक पहुंच गई। राजस्थान में फिलहाल कोविड-19 के 11738 मरीज उपचाराधीन हैं।

अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में कोटा में 199, जयपुर में 367, जोधपुर में 195, उदयपुर में 128, डूंगरपुर में 113, अजमेर में 60, भीलवाड़ा में 71, चित्तौड़गढ़ में 64, सिरोही में 55, राजसमंद में 54, अलवर में 50 नये संक्रमित शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 418 और कोरोना वायरस संक्रमित ठीक हुए, जिसके साथ ही अब तक कुल 3,23,031 मरीज ठीक हो चुके हैं।

राज्य में इस घातक संक्रमण से शनिवार को कोटा, सीकर व बांसवाड़ा में एक-एक और मरीज की मौत हो गई। राज्य में अब तक कुल 2827 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें जयपुर में 523, जोधपुर में 308, अजमेर में 226, कोटा में 171, बीकानेर में 167 उदयपुर में 130 भरतपुर में 120,पाली में 109 और सीकर में 102 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू