लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस से तीन और की मौत, 160 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: January 27, 2021 01:16 IST

Open in App

पटना, 26 जनवरी बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान तीन और व्यक्ति की मौत हो जाने से महामारी से मरने वालों की संख्या मंगलवार को 1486 पर पहुंच गयी जबकि 160 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढकर 2,60,139 हो गयी । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से पटना, पूर्वी चंपारण तथा सारण जिले में एक-एक मरीज की मौत हो गयी । इसमें कहा गया है कि इसके साथ ही प्रदेश में इस महामारी से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 1486 हो गयी ।

विभाग ने बताया कि सोमवार को अपराह्न 4 बजे से मंगलवार 4 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 160 नए मामले सामने आये । इसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2,60,139 हो गयी है।

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 80,467 सैम्पल की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 170 मरीज ठीक हुए ।

स्वासथ्य विभाग ने बताया कि प्रदेश में अब तक 2,56,400 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

इसके अनुसार प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 2252 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos