लाइव न्यूज़ :

मथुरा में जानलेवा बुखार से तीन और बच्चों की मौत

By भाषा | Updated: September 17, 2021 13:53 IST

Open in App

मथुरा, 17 सितंबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में फैला जानलेवा बुखार दिनोंदिन और अधिक खतरनाक होता जा रहा है। बीते दो दिन में डेंगू और बुखार से एक किशोर और दो बच्चों की मौत हो गई। इनमें छह माह का बच्चा भी शामिल है। इससे पूर्व फरह क्षेत्र के कोह व गोवर्धन के जचौंदा गांव में बुखार से कई बच्चों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, जनपद के मांट क्षेत्र के टैंटीगांव निवासी मुकेश के छह माह के बेटे लव को बीते तीन दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को बच्चे ने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि सुरीर के गांव लोहई में राजन के आठ वर्षीय पुत्र रोहित को मंगलवार की रात अचानक बुखार और पेट में दर्द हुआ। परिजन इलाज के लिए सरकारी अस्पताल के लिए निकले लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।

इसी प्रकार, लोहई निवासी पिंकी के 15 वर्षीय पुत्र राजकुमार ने बुधवार को डेंगू से दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांवों में सर्वेक्षण शुरू कराकर बुखार पीड़ितों के नमूने एकत्र किए हैं।

नौहझील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. शशिरंजन का कहना है कि सुरीर व लोहई में टीमें भेजी गई हैं।

संचारी रोग नियंत्रण के प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि स्वर्ण जयंती अस्पताल, जिला अस्पताल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरह में मलेरिया व डेंगू के जो मरीज भर्ती हैं उनमें से ज्यादातर की सेहत में सुधार हो रहा है। फरह व छाता क्षेत्र के गांवों में कराए गए सर्वेक्षण में अब तक डेंगू के 327 मामले पाए गए हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि मलेरिया व डेंगू की बीमारी न फैलने देने के लिए पंचायत विभाग के कर्मचारी गांवों में लार्वा-रोधी छिड़काव, सैनिटाइजेशन व फॉगिंग कर रहे हैं। साथ ही पानी इकट्ठा होने से रोकने व अन्य सावधानियों को लेकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि मच्छर न पैदा हो सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos