लाइव न्यूज़ :

केरल में जीका वायरस से संक्रमण के तीन और मामले आए

By भाषा | Updated: July 11, 2021 19:18 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 11 जुलाई केरल में रविवार को जीका वायरस से संक्रमण के तीन और मामले आए, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। इसके साथ ही राज्य में जीका वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 18 हो गई है।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि सरकार ने तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर और कोझिकोड चिकित्सा महाविद्यालय में जीका वायरस से संक्रमण की जांच करने की व्यवस्था की है। इसके साथ ही राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) की अलप्पुझा इकाई में भी यह सुविधा है।

उन्होंने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया, ‘‘22 महीने का एक बच्चा संक्रमित मिला है। इसके अलावा 46 वर्षीय एक व्यक्ति और 29 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी के भी जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अबतक राज्य में 18 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।’’

जॉर्ज ने बताया कि दो बैच में 27 नमूने जांच के लिए भेजे गए, जिनमें से 26 में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। आठ नमूने तीसरे बैच में भेजे गए थे, जिनमें से तीन में संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जांच के लिए पुणे स्थित एनआईवी से 2100 किट प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 1,000 किट तिरुवनतंपुरम चिकित्सा महाविद्यालय को, 300-300 किट त्रिशूर और कोझिकोड को और 500 किट एनआईवी, अलपुझा को भेजे गए हैं।

मंत्री ने विज्ञप्ति में बताया, ‘‘तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज को 500 ट्रिप्लेक्स किट भेजे गए हैं, जो संक्रमण का पता लगाने के साथ-साथ डेंगू, चिकनगुनिया और जीका वायरस के आरएनए में अंतर कर सकता है जबकि 500 सिंगलप्लेक्स किट दिये गये हैं, जो केवल जीका वायरस का पता लगाते हैं।’’

पुणे स्थित एनआईवी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि जीका वायरस संक्रमण के संदिग्ध मरीजों के रक्त के नमून एकत्र करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर