लाइव न्यूज़ :

जयपुर में रेमडेसिविर टीके की कालाबाजारी करते तीन और गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 22, 2021 18:08 IST

Open in App

जयपुर, 22 अप्रैल राजस्‍थान पुलिस ने कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज में काम आने वाले महत्‍वपूर्ण टीके रेमडेसिविर की कालाबाजारी के आरोप में बृहस्‍पतिवार को जयपुर में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया, जिनसे रेमडेसिविर के पांच टीके जब्‍त किए गए हैं।

जयपुर के पुलिस आयुक्‍त आनंद श्रीवास्‍तव ने बताया कि जयपुर शहर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत व भारी मांग होने के कारण इसकी कालाबाजारी व उसे मनमानी कीमतों पर बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गठित टीम ने यह कार्रवाई की। इसके तहत झोटवाड़ा, बजाजनगर व कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी राजपाल मीणा, शाहरुख खान व रामावतार यादव को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से पांच रेमडेसिविर टीके जब्त किये गये हैं।

पुलिस इस मामले में आगे जांच कर रही है। उल्‍लेखनीय है कि पुलिस की विशेष टीम ने बुधवार को भी इस संबंध में छह लोगों को गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां