लाइव न्यूज़ :

आईआईएम इंदौर में अध्ययनरत तीन और सैन्य अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: November 25, 2021 19:16 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 25 नवंबर इंदौर के भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) के एक पाठ्यक्रम के 60 प्रतिभागियों में शामिल तीन और सैन्य अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही, गुजरे पांच दिनों में महामारी की जद में मिले उन सैन्य अधिकारियों की तादाद बढ़कर 14 पर पहुंच गई है जो इस पाठ्यक्रम का हिस्सा हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बीएस सैत्या ने बृहस्पतिवार को बताया, "इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के पांच नये मरीज मिले हैं जिनमें थल सेना के तीन अधिकारी शामिल हैं। हालांकि, कोरोना वायरस रोधी टीके की दोनों खुराकें ले चुके इन सैन्य अधिकारियों में महामारी के लक्षण नहीं हैं।’’

सैत्या ने बताया कि तीनों संक्रमित अधिकारी आईआईएम इंदौर के सर्टिफिकेट कोर्स इन बिजनेस मैनेजमेंट फॉर डिफेंस ऑफिसर्स (सीसीबीएमडीओ) के प्रतिभागियों में शामिल हैं। सीएमएचओ के मुताबिक पिछले पांच दिन के भीतर इस पाठ्यक्रम में शामिल 11 अन्य सैन्य अधिकारी भी महामारी की जद में पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित सभी 14 सैन्य अधिकारियों ने करीब ढाई महीने पहले सीसीबीएमडीओ में दाखिला लिया था और इस पाठ्यक्रम की कुल अवधि छह महीने है।

सैत्या ने बताया कि सभी संक्रमित फौजी अधिकारियों का इलाज नजदीकी महू छावनी के सैन्य चिकित्सालय के डॉक्टरों की देख-रेख में किया जा रहा है।

आईआईएम के एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिभागी फौजी अधिकारियों के कोविड-19 की जद में पाए जाने के बाद सतर्कता बरतते हुए सीसीबीएमडीओ की ऑफलाइन (भौतिक) कक्षाएं पहले ही रोकी जा चुकी हैं और इस पाठ्यक्रम की बाकी पढ़ाई ऑनलाइन पूरी कराई जा रही है।

अधिकारी के मुताबिक सीसीबीएमडीओ की इस बैच के कुल 60 प्रतिभागी आईआईएम परिसर में नहीं रह रहे थे और उनके लिए परिसर में अलग से कक्षा का इंतजाम किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन