लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में बादल फटने से मां-बेटी समेत तीन लापता, मलबे में दबे होने की आशंका

By भाषा | Updated: August 9, 2019 13:17 IST

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चमोली जिले के थराली क्षेत्र में कल देर रात बादल फटने से तलोर और फल्दिया सहित आधा दर्जन गांवों में पानी के साथ भारी मलबा आ गया जिसमें एक महिला और उसकी पुत्री लापता हो गये । फल्दिया गांव की पुष्पा देवी :29: और उसकी पांच वर्षीया पुत्री ज्योति के मलबे में दब जाने की आशंका है।

Open in App

उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में कल रात से अनेक स्थानों पर बादल फटने तथा भारी बारिश होने की घटनाओं में मां—बेटी सहित तीन व्यक्ति लापता हो गये और दर्जनों मकानों, दुकानों, मार्गों और खेतों के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही बड़ी संख्या में मवेशी बह गये।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चमोली जिले के थराली क्षेत्र में कल देर रात बादल फटने से तलोर और फल्दिया सहित आधा दर्जन गांवों में पानी के साथ भारी मलबा आ गया जिसमें एक महिला और उसकी पुत्री लापता हो गये । फल्दिया गांव की पुष्पा देवी :29: और उसकी पांच वर्षीया पुत्री ज्योति के मलबे में दब जाने की आशंका है।

इसके अलावा, इन गांवों में कई मवेशियों के भी मरने की सूचना है । यहां कई सड़क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हुए तथा खेतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है । जिले के राज्य आपदा प्रतिवादन बल :एसडीआरएफ:, पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिये मौके पर पहुंच गये हैं।

क्षेत्र के 10—12 परिवारों को पास ही के स्कूलों की इमारतों में स्थानांतरित कर दिया गया है । एक अन्य घटना में, टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र में बादल फटने से ठेला और थारती गांवों में भारी क्षति पहुंची । थारती में एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है।

टिहरी जिले के कीर्तिनगर क्षेत्र में सामने आयी एक दूसरी घटना में बादल फटने से एक गदेरे :बरसाती नाला: में बाढ आ गयी जिससे खेत और गांवों के मकान क्षतिग्रस्त हो गये । दर्जनों मवेशियों के भी इस दौरान बहने की खबर है । रूद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र में भी बादल फटने से कुछ दुकानों तथा मकानों को नुकसान पहुंचा । पुलिस ने बताया कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में टीमें भेज दी गयी हैं और वहां राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है।

टॅग्स :उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन