लाइव न्यूज़ :

पादरी गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 14, 2021 12:44 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 14 सितंबर । पश्चिमी यूपी एसटीएफ तथा थाना सेक्टर 49 पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई के तहत कुख्यात पादरी गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो नोएडा में लूटपाट व चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे।

पश्चिमी यूपी एसटीएफ के एसपी कुलदीप नारायण सिंह ने मंगलवार को बताया कि एसटीएफ के निरीक्षक सचिन कुमार और उनकी टीम तथा थाना सेक्टर 49 पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के तहत सेक्टर 101 मेट्रो स्टेशन के पास से बीती रात को मेहरबान, आर्यमान उर्फ काले खां तथा अजय नामक तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीनों पादरी गैंग के सदस्य हैं। उनके पास से दो देशी तमंचा, कारतूस व एक चाकू बरामद किया गया है। 50 हजार रुपए के इनामी मेहरबान के ऊपर देश के कई प्रांतों में लूट व चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान इन बदमाशों ने कई प्रांतों में लूटपाट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने देना स्वीकार किया है। इस गैंग के चार बदमाश सब्बीत, गिरीश उर्फ गिरोज, समर उर्फ़ देवा और पुनीत को थाना सेक्टर 49 पुलिस ने 10 जुलाई को गिरफ्तार किया था। उन पर 50- 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। मूल रूप से मध्य प्रदेश के गुना जनपद का रहने वाला यह गैंग घरों में चोरी व लूटपाट करने के लिए कुख्यात है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर