लाइव न्यूज़ :

प्रतापगढ़ में मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल, एक पुलिसक्रमी को भी लगी गोली

By भाषा | Updated: January 20, 2021 12:40 IST

Open in App

प्रतापगढ़(उ0प्र0) 20 जनवरी पुलिस द्वारा मंगलवार रात को शहर में चलाए गए जांच अभियान के दौरान रामलीला मैदान के निकट बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन अपराधी और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी

पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने बुधवार को बताया कि अपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के लिए नगर कोतवाली पुलिस टीम मंगलवार रात शहर (जिला मुख्यालय) में जांच अभियान चला रही थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग रामलीला मैदान के निकट इकट्ठे हुए है, जिस पर पुलिस वहां पहुंची। उन्होंने बताया कि पुलिस को देखते ही बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका पुलिस ने जवाब दिया।

मीणा ने बताया कि मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल हुए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि तीनों की शिनाख्त पुनीत सोनी,शुभम जायसवाल व फहीम सिद्दीकी के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि बदमाशों के साथ गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी कृष्णकांत (24 साल) भी घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया।

मीणा ने बताया कि बदमाशों के पास से तीन तमंचे बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है