लाइव न्यूज़ :

पुलिस जांच के दौरान तीन बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 10, 2021 01:02 IST

Open in App

सहारनपुर, नौ जून उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना फतेहपुर पुलिस ने जांच के दौरान एक मुठभेड के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे 315 बोर, 4 कारतूस, गोवध में कथित तौर पर इस्तेमाल की जाने वाला एक चार पहिया वाहन और बाइक बरामद की है।

एसपी (देहात) अतुल शर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि जिले में बदमाशों के विरूद चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस जीवाला मोढ पर वाहनों की जांच कर रही थी। उन्होंने बताया, ‘‘इसी दौरान एक चार पहिया वाहन आने पर जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसमें सवार बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी और वहां से भाग निकले।’’

उन्होंने बताया कि इसके बाद थाना फतेहपुर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। उन्होंने बताया, ‘‘बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड के बाद पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों शमीम पुत्र अजीज, हुसैन पुत्र फैयाज और सलमान पुत्र इनाम निवासी सहारनपुर को पकड़ लिया और इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस के दो खोखे, 4 कारतूस, एक चार पहिया वाहन और एक बाइक बरामद की।’’

शर्मा ने बताया कि पकडे गये बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया कि ‘‘वे दिन के समय बाइक से देहात में घूमते हुए रेकी करते हैं और आवारा गोवंश को पकडंकर उसका वध करके सहारनपुर जिले में मांस की तस्करी करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण