लाइव न्यूज़ :

बस्ती में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, दो को गोली लगी

By भाषा | Updated: June 18, 2021 17:58 IST

Open in App

बस्ती (उप्र) 18 जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की स्वाट, एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) और पुरानी बस्ती थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने शुक्रवार को अलसुबह एक मुठभेड़ के बाद बोलेरो जीप लूटने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है जबकि दो सिपाही भी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार पकड़े गये बदमाशों का नाम अभिमन्‍यु कुमार साहू (बिहार) सोनू पांडेय (कोतवाली देहात, गोंडा) और करन पांडेय है । उन्होंने बताया कि अभिमन्‍यु साहू और सोनू पांडेय को पुलिस की गोली लगी है।

बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना के चैनपुरवा ओवर ब्रिज के पास हुई इस मुठभेड़ में स्‍वाट टीम के सिपाही देवेंद्र निषाद और एसओजी टीम के आदित्‍य पांडेय भी घायल हुए हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटी गई एक बोलेरो, 315 और 12 बोर के दो तमंचे तथा चार कारतूस बरामद किया है।

बस्ती के पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में 16 जून की सुबह एक बोलेरो जीप की लूट हुई थी और वाहन स्वामी की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि बोलेरो लूट की घटना के राजफाश के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई थी और इस बीच पता चला कि लुटेरे बोलेरो लेकर निकल रहे हैं तो पुलिस टीम ने शुक्रवार को भोर में उनकी घेराबंदी कर दी और इस घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़ में दो लुटेरों को पुलिस की गोली लगी है।

उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में दो आरक्षी (सिपाही) भी घायल हुए हैं। श्रीवास्तव के मुताबिक इन तीनों अपराधियों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे