लाइव न्यूज़ :

मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 4, 2021 01:43 IST

Open in App

नोएडा, तीन जून जनपद गौतम बुद्ध नगर में थाना दादरी पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद तीन कथित शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस घटना में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक आरोपी के पैर में लगी। इनके पास से पुलिस ने लूटी हुई कार, देसी तमंचा और चाकू बरामद किये हैं। ये बदमाश इससे पूर्व भी लूटपाट के मामलों में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में जेल जा चुके हैं।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात थाना दादरी पुलिस ओमीक्रान- प्रथम के पास जांच कर रही थी, तभी एक कार में सवार कुछ लोग आते हुए दिखाई दिए। शक होने पर पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया। कार में सवार लोगों ने इसके बाद पुलिस पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से एक आरोपी घायल हो गया। उसका एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos