लाइव न्यूज़ :

तीन नाबालिगों ने बच्ची से की अश्लील हरकत, प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: January 23, 2021 12:20 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 23 जनवरी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की बच्ची के साथ तीन नाबालिग लड़कों द्वारा कथित रूप से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है।

जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने शनिवार को बताया कि गिरवां थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम एक गांव की सात साल की बच्ची के साथ गांव के ही 12 से 14 साल के तीन नाबालिग लड़कों द्वारा छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के मामले में मुकदमा दर्जकर 14 साल के एक आरोपी को शुक्रवार को पकड़ लिया गया है। बाकी दो नाबालिगों की तलाश की जा रही है।

एएसपी ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।

गिरवां थाने के प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे बच्ची पड़ोस में दूध लेने गयी थी, तभी तीनों नाबालिग उसे पकड़ कर एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ अश्लील हरकत की।

सिंह के अनुसार पकड़े गए नाबालिग को किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा,वहीं दो नामजद नाबालिगों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर