लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में व्यक्ति की हत्या के आरोप में तीन नाबालिग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 27, 2021 12:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जून दिल्ली के सुल्तानपुरी क्षेत्र में लूटपाट के दौरान 45 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या करने के मामले में तीन किशोरों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि मृतक की पहचान नांगलोई निवासी रवींद्र के रूप में हुई है, जो मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र में एक जूता निर्माण इकाई में ठेकेदार के रूप में काम करता था।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों की आयु 17 साल है। वे एक दुकान में काम करते थे और इसी दौरान उन्हें शराब पीने की लत लग गई। अपनी शराब की लत को पूरा करने के लिए उन्हें धन की आवश्यकता थी और उन्होंने चोरी-लूटपाट करना शुरू कर दिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुल्तानपुरी के जलेबी चौक के पास एक पार्क के निकट शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे उस समय हुई, जब आरोपियों ने रवींद्र को वहां किसी से मोबाइल फोन पर बात करते देखा। एक किशोर ने रवींद्र की गर्दन पकड़ ली, ताकि वह हिल न सके और दूसरे व्यक्ति ने उसका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की, लेकिन रवींद्र ने इसका विरोध किया। इस बीच, तीसरे किशोर ने चाकू निकालकर रवींद्र पर कई बार हमला किया। इसके बाद उन्होंने उसके बटुए से पैसे निकाले और भाग गए।

पुलिस उपायुक्त (बाह्य) परविंदर सिंह ने कहा, ‘‘हमें शनिवार को संजय गांधी अस्पताल से सूचना मिली कि जलेबी चौक से घायल हालत में मिले रवींद्र नाम के एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।’’

उन्होंने बताया कि राज पार्क थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारी टीमों ने घटनास्थल का दौरा किया और आरोपियों की पहचान करने के लिए घटनास्थल के पास से डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए, जिनके आधार पर तीनों किशोरों को शनिवार को पकड़ लिया गया। उन्होंने पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल कर लिया।’’

पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू, मृतक के आधार कार्ड के साथ एक बटुआ, किशोरों के खून से सने कपड़े और 700 रुपये नकद बरामद किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं