लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः 3 बहनों की मौत भुखमरी से होने पर दो बार हुआ पोस्टमार्टम, सरकार ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 26, 2018 05:10 IST

रिपोर्ट में खुलासा होने के बाद बोर्ड ऑफ डॉक्टर्स की रिक्वेस्ट की गई कि पोस्टमार्टम दोबारा करवाया जाए, जिसके बाद तीनों बच्चियों का पोस्टमार्टम दोबारा हुआ है। हालांकि अभी रिपोर्ट आना बाकी है।

Open in App

नई दिल्ली, 26 जुलाईः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भूख और कुपोषण से तीन बच्चियों की मौत हो जाने के बाद हंगामा मच गया है। इस शर्मनाक घटना ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल, पूर्वी दिल्ली इलाके के मंडावली में तीन मासूम बच्चियों की मौत भूख की वजह से हो गई। इस बात का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ है। 

वहीं, रिपोर्ट में खुलासा होने के बाद बोर्ड ऑफ डॉक्टर्स की रिक्वेस्ट की गई कि पोस्टमार्टम दोबारा करवाया जाए, जिसके बाद तीनों बच्चियों का पोस्टमार्टम दोबारा हुआ है। हालांकि अभी रिपोर्ट आना बाकी है। इधर, मामला सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार हरकत में आई है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया है कि मामसे में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'मंडावली में तीन बच्चियों की मौत की घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। यह परिवार दो दिन पहले ही मंडावली में एक मकान में रह रहे किराएदार के यहां मेहमान आया था। घटना के पहले से ही बच्चियों के मजदूर पिता काम पर गए थे जो लौटे नहीं हैं। मां भी पहले से मानसिक बीमार हैं।'उधर, पहली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बताया है कि इन बच्चियों के पेट में एक दाना भी नहीं था और उन्हें काफी समय से पौष्टिक खाना नहीं भी मिला था। बताया गया कि मंगलवार 24 जुलाई की सुबह घर से ये तीनों बच्चियां बेसुध मिली थीं। जिसके बाद पड़ोसी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, लड़कियों का पिता पहले किराये पर एक रिक्शा चलाता था, लेकिन वह कुछ दिनों पहले रिक्शा चोरी हो गया जिसके बाद एक मित्र परिवार को इस क्षेत्र में लेकर आया और उसी ने उन्हें अपने आवास में शरण दी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बड़ी पुत्री मंगलवार को स्कूल गई थी। पुलिस इसकी जांच कर रही है कि वह अचानक बीमार कैसे हो गई। 

पुलिस ने बताया कि वह इस मामले की सभी कोणों से जांच कर रही है जिसमें लड़कियों के कुपोषण से मरना शामिल है। लड़कियों के पिता का जो मित्र लड़कियों की मां के साथ अस्पताल आया था उसने पुलिस को बताया कि बच्चों की तबीयत खराब थी और वह उन्हें अस्पताल ले गया था। लड़कियों की मां की ‘‘दिमागी हालत’’ ठीक नहीं है और उसने पुलिस को बताया कि उसे नहीं पता कि उसकी पुत्रियों को क्या हुआ और उनकी मौत कैसे हुई। 

टॅग्स :दिल्लीमनीष सिसोदियाआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया