लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए, एक ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: May 6, 2021 08:06 IST

Open in App

श्रीनगर, छह मई जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बृहस्पतिवार को एक मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादी मारे गए जबकि एक आतंकवादी ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को दक्षिण कश्मीर के कनिगम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद रात में इलाके की घेराबंदी की गई और तलाश अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि जैसे ही अल-बद्र संगठन के चार नए स्थानीय आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में पता चला तो सुरक्षाबलों ने अत्यधिक संयम बरता और उन्हें आत्मसमर्पण के लिए मनाने की पूरी कोशिश की।

अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण की पेशकश ठुकरा दी और गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने सुरक्षाबलों पर एक हथगोला भी फेंका।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया जबकि तीन अन्य मारे गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले आतंकवादी की पहचान तौसिफ अहमद के रूप में की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?