लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में घर लौट रहे तीन प्रवासी मजदूरों की सड़क हादसे में मौत, 14 घायल

By भाषा | Updated: May 16, 2020 05:41 IST

इस हादसे में 14 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से पिकअप में सवार 12 मजदूर और दो ट्रक वाले शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड—19 के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान महाराष्ट्र से अपने घर गृह राज्य उत्तर प्रदेश लौट रहे तीन प्रवासी मजदूरों की मध्यप्रदेश के गुना के पास आगरा—मुंबई राष्टीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में शुक्रवार शाम को मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गये। गुना जिले के पुलिस अधीक्षक तरूण नायक ने बताया कि तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक ने 15 प्रवासी मजदूरों से भरे एक पिकअप बैन को सामने से टक्कर मारी और इसके बाद पिकअप बैन के पीछे से आ रहा एक अन्य ट्रक भी इसकी चपेट में आ गया।

कोविड—19 के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान महाराष्ट्र से अपने घर गृह राज्य उत्तर प्रदेश लौट रहे तीन प्रवासी मजदूरों की मध्यप्रदेश के गुना के पास आगरा—मुंबई राष्टीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में शुक्रवार शाम को मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गये।

गुना जिले के पुलिस अधीक्षक तरूण नायक ने बताया कि तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक ने 15 प्रवासी मजदूरों से भरे एक पिकअप बैन को सामने से टक्कर मारी और इसके बाद पिकअप बैन के पीछे से आ रहा एक अन्य ट्रक भी इसकी चपेट में आ गया।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में पिकअप बैन में सवार दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया।

इस हादसे में 14 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से पिकअप में सवार 12 मजदूर और दो ट्रक वाले शामिल हैं। नायक ने बताया कि घायलों को गुना जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां से गंभीर रूप से पांच घायलों को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान महेश प्रजापति :35:, प्रमोद पाल :24: एवं दीपक प्रजापति :34: के रूप में की गई है। इनमें से दो उत्तरप्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले थे, जबकि एक आजमगढ़ का निवासी था। 

बंगाल से ओडिशा पैदल लौट रहे एक प्रवासी श्रमिक की मौत

लॉकडाउन के दौरान कोलकाता से ओडिशा के ककाटपुर स्थित अपने मूल निवास स्थान, पैदल लौट रहे 56 वर्षीय एक प्रवासी श्रमिक यहां रास्ते में शुक्रवार को अचेत होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-60 पर जलेश्वर के पास लक्ष्मणनाथ जांच द्वार से गुजरने के बाद वह अचानक अचेत हो गया।

उन्होंने बताया कि श्रमिक को पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह बंगाल से पुरी जिले में ककाटपुर स्थित अपने पैतृक गांव पैदल ही लौट रहा था। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव उसके गांव भेजा जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियासड़क दुर्घटनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग