लाइव न्यूज़ :

झांसी में ननों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले तीन व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 3, 2021 00:54 IST

Open in App

झांसी (उप्र), दो अप्रैल राजकीय रेलवे पुलिस ने ट्रेन में नन के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने वाले तीन व्यक्तियों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) झांसी के पुलिस क्षेत्राधिकारी नईम खान मंसूरी ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह को पता चला कि पुराने बुकिंग हॉल के पास दो युवक पुलिसकर्मियों से विवाद कर रहे हैं कि पिछले दिनों ननों के मामले में पुलिस ने उचित कार्यवाही न करते हुए उन्हें छोड़ दिया था। इस संबंध में वह पुनः प्रदर्शन करने की धमकी देते हुए उलझ रहे थे।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता देखते हुए उपरोक्त दोनों युवकों को शांति भंग की आशंका के तहत एवं उपरोक्त ननों संबंधित विवाद के चलते गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों में एक हिंदूवादी संगठन के अध्यक्ष अंचल अर्जरिया एवं पुरूकेस अमरया शामिल है।

उन्होंने बताया कि बाद में इस मामले में अजय शंकर तिवारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

तीनों को सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिनों के लिए अस्थायी जेल में भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि 19 मार्च को उत्कल एक्सप्रेस से उड़ीसा के राउरकेला की यात्रा कर रही नई दिल्ली निवासी दो ननो एवं उनके साथ उड़ीसा की दो लड़कियों को देख एक धार्मिक संगठन के नेता अजय शंकर तिवारी की शिकायत पर जीआरपी पुलिस ने पूछताछ के लिए ट्रेन से उतार लिया था एवं शिकायत के अनुसार धर्म परिवर्तन जैसा कोई मामला नहीं होने पर अगली ट्रेन से उन्हें रवाना कर दिया था। इस मामले को लेकर तिवारी के साथ कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था और ननों के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया था ।

क्षेत्राधिकारी नईम अंसारी ने कहा था कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि लड़कियों को जबरन धर्म परिवर्तन के लिए ले जाया जा रहा है, हालांकि पूछताछ के दौरान ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया तो चारों को अगली ट्रेन से जाने की अनुमति दे दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए