लाइव न्यूज़ :

नोएडा में वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य दबोचे, चोरी की आठ मोटरसाइकिल बरामद

By भाषा | Updated: January 20, 2021 16:35 IST

Open in App

नोएडा, 20 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को थाना फेस -3 पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी की आठ मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वहीं नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सदरपुर कालोनी में कथित तौर पर घर में चोरी कर रहे व्यक्ति को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

थाना फेस- 3 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीक्षित बताया कि मंगलवार रात को गश्त पर निकली थाना पुलिस ने एफएनजी रोड के पास से एक सूचना के आधार पर तीन वाहन चोरों औरंगजेब, विद्याराम, तथा यतेंद्र को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने चोरी की 8 मोटरसाइकिल, देसी तमंचा, चाकू व कारतूस आदि बरामद किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वाहन चोरी की दर्जनों वारदातों में हाथ कबूल किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है, कि ये लोग चोरी के वाहन किसे बेचते थे। मामले में जांच की जा रही है।

उधर, नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सदरपुर कालोनी में रहने वाले एक व्यक्ति के घर में घुसकर कथित तौर पर चोरी का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले प्रवीण सक्सेना ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया