लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में डंपर की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

By भाषा | Updated: February 14, 2021 13:08 IST

Open in App

वर्द्धमान (पश्चिम बंगाल), 14 फरवरी पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्द्धमान जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 पर तेज गति से आ रहे एक डंपर की चपेट में आने से रविवार को एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि अलिशा बस अड्डे के बाहर हुए इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब दिहाड़ी मजदूर बस पकड़ने के लिए सड़क पार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मजदूर बांकुड़ा जिले जा रहे थे तभी कोलकाता जा रहे एक डंपर की चपेट में आ गए।

अधिकारी ने बताया कि डंपर की चपेट में आने के बाद दंपति और उनकी बहू को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा कि हादसे में घायल महिला को अलिशा इलाके में स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं