लाइव न्यूज़ :

तस्कर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, लाखों रुपये मूल्य का गांजा और सोना-चांदी बरामद

By भाषा | Updated: June 28, 2021 19:04 IST

Open in App

लखनऊ, 28 जून उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से लाखों रुपये का गांजा, सोना-चांदी एवं नकदी बरामद की है।

एसटीएफ के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर बल की एक टीम ने 27/28 जून की दरमियानी रात लगभग 12 :10 बजे गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र स्थित नेवादा शाही ढाबे से मोहन यादव, संतोष चौहान और सुमितपाल नामक तस्करों को पकड़कर उनके कब्जे से 2.30 क्विंटल गांजा (अनुमानित मूल्य लगभग 60 लाख रुपये), 440 ग्राम सोना, 2,980 ग्राम चांदी और 2,41,110 रुपये नकद बरामद किए।

सूत्रों के मुताबिक एसटीएफ को ऐसी खबर मिली थी कि असम से आ रहे एक ट्रक में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर लाया जा रहा है, जिसकी गोरखपुर के बड़हलगंज में कहीं पर आपूर्ति की जानी है। उस ट्रक में एक कार भी लदी हुई है।

गिरफ्तार लोगों ने पूछताछ में बताया है कि ट्रक गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी सुरेन्द्र कुमार का है, जो गांजे के अवैध कारोबार में मध्यस्थता का काम करता है और उसके कहने पर ही गाड़ी में गांजा लादा गया था तथा पुलिस को चकमा देने के लिए एक पुरानी मारुति कार भी लादी गयी थी।

गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध आगे की विधिक कार्यवाही स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, लखनऊ द्वारा की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू