लाइव न्यूज़ :

विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

By भाषा | Updated: August 4, 2021 13:33 IST

Open in App

कौशांबी (उत्तर प्रदेश), चार अगस्त कौशांबी जिले के सराय अकिल क्षेत्र में विषाक्त भोजन खाने से पांच साल के एक बच्चे सहित एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी। परिवार के दो अन्य लोगों को गंभीर हालत में प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि थाना क्षेत्र के चक पिन्हा गांव के निवासी कंधई लाल के परिवार के लोगों की मंगलवार रात खाना खाने के बाद तबीयत खराब होने लगी थी। रात लगभग एक बजे कंधई की मां शिवकली (65) की घर में ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि घटना के बारे में पता लगने पर आस-पड़ोस के लोग उनके घर पहुंचे और कंधई की पत्नी सीमा देवी (25) और बेटे शिवम (पांच) को अस्पताल ले जाने की कोशिश की गयी, मगर दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

सूत्रों ने बताया कि भोजन करने के बाद गंभीर रूप से बीमार हुए कंधई और उसके छोटे भाई की पत्नी सीमा को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस ने कंधई लाल के घर में रखा आटा, चावल आदि खाद्य सामग्री कब्जे में ले ली है। बचे हुए भोजन को भी पुलिस ने ‘फॉरेंसिक’ जांच के लिये भेजा है। रिपोर्ट आने पर ही मौत के उचित कारण का पता चल पाएगा।

विश्वकर्मा ने बताया कि ग्रामीणों से बातचीत के बाद प्रथम दृष्टया मामला विषाक्त भोजन का प्रतीत होता है। कंधई लाल के दो बच्चों ने रात को खाना नहीं खाया था और वे स्वस्थ हैं। दोनों बच्चों की देखभाल अभी गांव वाले कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान