लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करके लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 10, 2021 14:57 IST

Open in App

नोएडा, 10 सितंबर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से दोस्ती करने और फिर उनकी अश्लील तस्वीर, वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर रकम ऐंठने वाले एक गिरोह के कथित तीन लोगों को गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस ने नगदी व लूटे गए मोबाइल फोन आदि बरामद किए हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि नोएडा फेस-3 थाने की पुलिस से एक युवक ने शिकायत की थी कि उसकी सोशल मीडिया पर एक ऐप के जरिए अवनीश नामक व्यक्ति से दोस्ती हुई। वह उसे लेकर एक फ्लैट में गया जहां पीड़ित व अवनीश ने समलैंगिक संबंध बनाए। इसी बीच वहां राहुल और अंकित नाम के दो युवक पहुंचे जिन्होंने उसकी अश्लील तस्वीर खींच ली, उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन तथा पैसा आदि छीन लिया।

उन्होंने बताया कि आरोप है कि बदमाशों ने पीड़ित के मोबाइल के माध्यम से करीब 80 हजार रुपये अपने विभिन्न खातों में ट्रांसफर करा लिए। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की जांच कर रही पुलिस ने शुक्रवार को अवनीश, राहुल तथा अंकित को गिरफ्तार किया है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि अवनीश इससे पूर्व भी लूटपाट के मामलों में छह बार जेल जा चुका है। उसके खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी।

उन्होंने दावा किया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान समलैंगिक रूझान वाले दर्जनों लोगों से लूटपाट करने की बात स्वीकार की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे